कोटड़ी में महात्मा ज्योतिबा फुले की मूर्ति अनावरण 13 जून

भीलवाड़ा समाचार 
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- माली सैनी महासभा राजस्थान प्रदेश जयपुर, जिला भीलवाड़ा, तहसील कोटडी एवं माली समाज कोटडी के बैनर तले आगामी 13 जून शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम कोटड़ी कस्बे में होना है, जिसमे अविनाश गहलोत सामाजिक एवं न्याय मंत्री राजस्थान सरकार, राजेंद्र गहलोत राज्यसभा सांसद, डॉ. प्रभु लाल सैनी पूर्व कृषि मंत्री राजस्थान सरकार की उपस्थिति में होना है । महासभा के जिला अध्यक्ष मदनलाल सोपरिया की अगुवाई में आज शनिवार को कोटड़ी श्याम मंदिर में कोटड़ी माली समाज ने श्री चारभुजा नाथ जी के श्री चरणों में श्रीफल, पुष्प माला, तुलसी पत्र अर्पित कर कार्यक्रम को भव्य रूप से सफल हो इस कामना के साथ धोक लगाई । राजस्थान प्रदेश महासचिव सम्पत कुमार सोपरीया ने बताया कि इस अनावरण कार्यक्रम में पूरे जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र व भीलवाड़ा जिले से माली समाज एकत्रित होंगा, जिसमें भव्य शोभायात्रा, मूर्ति अनावरण व आम सभा का आयोजन श्री चारभुजा मंदिर प्रांगण होगा । संस्था के सरक्षक भेरूलाल सोपरिया, जगदीश चंद्र जझावरा जिला मंत्री महावीर सोपरिया तहसील अध्यक्ष भैरूलाल थुनवाल, ओमप्रकाश श्रीवाल, कैलाश लावड़ा, उदय लाल सोपरिया, सोहन कच्छावा, देवकरण सोपरिया, नारू कच्छावा, प्रभु लाल थुनवाल, गोविंद जझावरा, गोपाल लाल सोपरिया, मोहनलाल सोपरिया, भगवानपुरा से घीसू लावडा वह सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।।